Bihar News: BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिलाओं को भी नही छोड़ा

पटना। बिहार की राजधानी पटना (Patna) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। बिहार भाजपा गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाल रहे थे। पटना के गांधी मैदान से विधानसभा की ओर बढ़ रहे मार्च को डाकबंगला चौराहे पर रोका गया। सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस ने भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को भी निशाने पर लिया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आई है। भाजपा नेता बिहार सरकार के खिलाफ मार्च कर रहे थे। भाजपा नेता राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

विधानसभा मार्च निकाल रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस डाकबंगला चौराहे पर रोकने की कोशिश की जब कार्यकर्ताओं ने नही मानी तो उन पर जमकर लाठियां बरसाई गईं। इस लाठीचार्ज में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बीजेपी सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल की भी लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। इतना ही नहीं, प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और वॉटर कैनन, आंसू गैस के गोले भी छोड़े। प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई।

जानकारी के अनुसार, भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी पुलिस ने नही छोड़ा और उन्हें भी जमकर पिटाई कर दी। इस मार्च के कई भाजपा नेताओं के मोबाईल फोन भी तोड़ दिए गए। खबर है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को भ चोटे आई है।

Related posts

Leave a Comment