कृषि बजट को 27 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक लाख 35 हजार करोड़ करने पर PM को धन्यवाद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में 29-30 जनवरी को बेलगांवए कर्नाटक में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। आज भारत विश्व की उभरती शक्ति बन रहा है। भारत विश्व की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था भी बन गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कृषि बजट को 27 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक लाख 35 हजार करोड़ करने का काम किया है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कर उत्पादन लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने का कार्य किया। साथ ही साथ किसानों को सशक्तए समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाए प्रधानमंत्री मानधन योजनाए प्रधानमंत्री सिंचाई योजनाए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाए भूमि के स्वास्थ्य को जांचने वाली सॉइल हेल्थ कार्ड योजनाए मंडियाए कुसुम योजनाए किसान रेलए किसान उड़ान ऐसी अनेकानेक किसान कल्याणकारी योजनाएं देने का भागीरथी कार्य किया है।

श्री चाहर ने कहा कि किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी यह संकल्प लेती है कि मोटे अनाज को प्रोत्साहितए प्रसारित करने व अधिकाधिक खपत हेतु विभिन्न स्थानों पर सेमिनार व कार्यक्रम आयोजित करेगा। भाजपा किसान मोर्चा यह भी संकल्प लेता है की प्राकृतिक खेती अभियान के तहत 100000 गांवों तक प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु नदियों के किनारे पदयात्रा एवम सेमिनार आयोजित करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा संकल्प लेता है कि आगामी 24 फरवरी को पीएम सम्मान निधि योजना के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर देश के सभी जिलों में पीएम सम्मान निधि योजना के किसान लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद करने हेतु पीएम किसान लाभार्थी संपर्क.संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा।

 

Related posts

Leave a Comment